Skip to main content

मुंबई हेरिटेज दौड़ 2023

भारतीय नौसेना मुंबई हेरिटेज दौड़ 2023 के दूसरे संस्करण में आज 6,500 से अधिक पंजीकरण हुए। 5 हजार और 10 हजार की दो श्रेणियों की दौड़ बल्लार्ड पियर में शुरू हुई और दक्षिण मुंबई के हेरिटेज स्थलों से होते हुए बल्लार्ड पियर में ही समाप्त हुई। इस दौड़ को वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (पश्चिमी क्षेत्र) की अध्यक्ष श्रीमती शशि त्रिपाठी ने पारंपरिक तूतरी की ध्वनि और उत्साही और ऊर्जावान प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे मार्ग पर भारतीय नौसेना, भारतीय सेना, मुंबई पुलिस और सी. कैडेट कोर के बैंड ने दौड़ का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त, लगभग 400 स्कूली बच्चों और स्वयंसेवकों ने भी रास्ते भर धावकों का उत्साह बढ़ाया। कमांडर इन चीफ द्वारा आगामी भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के लोगो का अनावरण किया गया और यह घोषित किया गया कि इसके लिए पंजीकरण 7 अगस्त 2023 से शुरू होगा।