Skip to main content

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में एन.एफ.के.सी. की वार्षिक आम सभा बैठक

नौसेना फाउंडेशन केरल चैप्टर एन.एफ.के.सी. की वार्षिक आम सभा बैठक (ए.जी.एम.) 6 अगस्त 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित की गई। एन.एफ.के.सी. के 100 से अधिक सदस्यों और दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारियों ने अपने जीवनसाथी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वाइस एडमिरल एम.ए. हंपिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान ने एन.एफ.के.सी. के सदस्यों के साथ बातचीत की और भारतीय नौसेना के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों पर अपडेट किया और दक्षिणी नौसेना कमान के प्रतिबद्ध समर्थन का आश्वासन दिया। वाइस एडमिरल एम.पी. मुरलीधरन (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, एन.एफ.के.सी. ने पूर्व सैनिकों के समुदाय को दिए गए समर्थन के लिए दक्षिणी नौसेना कमान की सराहना की।