Skip to main content

Home Quick Menu

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में मालाबार-2023

भा. .नौ पो. सहयाद्री और भा.नौ.पो. कोलकाता 11 से 21 अगस्त, 2023 तक यू.एस. नौसेना यू.एस.एन., जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जे.एम.एस.डी.एफ. और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी आर.ए.एन. के जहाजों और विमानों के साथ सिडनी में होने वाले मालाबार 2023 अभ्यास में भाग लेंगे। मालाबार समुद्री अभ्यास की श्रृंखला भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में 1992 में शुरू हुई थी और वर्षों में भारत-प्रशांत क्षेत्र में चार प्रमुख नौसेनाओं को शामिल करने के साथ इसका विस्तार हुआ है। 2020 संस्करण में आर.ए.एन. की पहली भागीदारी देखी गई। मालाबार 2023 दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। हार्बर चरण में क्रॉस-डेक यात्राओं, पेशेवर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और समुद्री चरण की योजना और संचालन के लिए कई योजनाएं बनाने जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। समुद्री चरण में युद्ध के तीनों क्षेत्रों में विभिन्न मिश्रित और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास शामिल होंगे, जिसमें लाइव हथियार फायरिंग ड्रिल सहित सतह-रोधी, वायु-रोधी और पनडुब्बी-रोधी अभ्यास शामिल होंगे। इस अभ्यास से भारतीय नौसेना को अंतरसक्रियता को बढ़ाने और प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और अपने सहयोगी देशों से समुद्री सुरक्षा संचालन में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से लाभ प्राप्त होता है।