Skip to main content

Home Quick Menu

इतालवी नौसेना जहाज फ्रांसेस्को मोरोसिनी का मुंबई दौरा 10 - 14 अगस्त 23

इतालवी नौसेना जहाज आई.टी.एस. फ्रांसेस्को मोरोसिनी 10 से 14 अगस्त 2023 तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर था। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए इतालवी और भारतीय नौसेना कर्मियों द्वारा क्रॉस डेक दौरा किया गया। बंदरगाह छोड़ने पर, जहाज ने भा.नौ.पो. त्रिशूल के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। क्रॉस डेक वर्ट्रेप, हेलो नियंत्रण, पुनःपूर्ति दृष्टिकोण और उच्च गति युद्धाभ्यास जैसे अभ्यासों को करने के दौरान दोनो नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता दिखाई दी।