Skip to main content

Home Quick Menu

एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. ने भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम के साथ मुलाकात की

एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. ने भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम के साथ बातचीत की जिसने नई दिल्ली में यमुना नदी में आई.टी.ओ. बैराज गेट्स को उठाने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। सी.एन.एस. ने पांच बैराज फाटकों को उठाने में सहायता करने के लिए उनकी पेशेवरता और दृढ़ता की सराहना की। भारतीय नौसेना की गोताखोरी टीम 14 जुलाई 2023 से तैनात है और इसने गाद हटाने में भी नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान की है, जिससे बैराज के फाटकों को ऊपर उठाया जा सके।