Skip to main content

नौसेना बेस कोच्चि में वेटरन सेलर्स फोरम (वी.एस.एफ.) कोच्चि चार्टर की 13वीं. ए.जी.एम. आयोजित

18 अगस्त, 2023 को कोच्चि नौसेना बेस के सागरिका में वेटरन सेलर्स फोरम (वी.एस.एफ.) कोच्चि चार्टर की 13वीं ए.जी.एम. का आयोजन किया गया। रियर एडमिरल जे. सिंह, सी.ओ.एस., दक्षिणी नौसेना कमान ने संरक्षक के रूप में बैठक की अध्यक्षता की। वी.एस.एफ. (के.) के सचिव कैप्टन टी. रंजीत सुंदरन ने वी.एस.एफ. (के.) की गतिविधियों और मील के पत्थर प्रस्तुत किए, जिसके बाद पुराने और नए एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में पारंपरिक "पोन्नाडा" के साथ 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पांच ऑक्टोजेरियन का सम्मान किया गया। ई.सी.एच.एस. और पी.सी.डी.ए. ने भी इस अवसर पर नवीनतम पहल और नीतियां प्रस्तुत की। इसके अलावा, पूर्व सैनिकों के मुद्दों को हल करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर नौसेना पेंशन कार्यालय के ई.सी.एच.एस. हेल्पडेस्क और वर्चुअल हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए थे। ए.जी.एम. का समापन सभी उपस्थित लोगों के साथ लंच के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व दिग्गजों और उनके परिवारों ने भाग लिया।