Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख द्वारा करवर नौसेना बेस में 600 आवासीय इकाइयों का उद्घाटन

21 अगस्त 2023 को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने करवर नौसेना बेस का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने अमाधल्ली और अर्गा नौसेना बेस पर नौसेना कर्मियों और रक्षा नागरिकों के परिवारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के साथ 600 फ्लैटों से युक्त दो आवासीय भवनों का उद्घाटन किया। आई.जी.बी.सी. गोल्ड रेटिंग के अनुपालन में आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंटीरियर, लैंडस्केपिंग और बाहरी सेवाओं के साथ 10 आवासीय टावरों का प्रावधान किया गया है। ये बुनियादी ढाँचा विकास, परियोजना सीबर्ड के चल रहे चरण IIA का हिस्सा हैं, जिसमें लगभग 10,000 वर्दीधारी और नागरिक कर्मी परिवारों का आवास होगा।

वर्तमान निर्माण ने कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। यह परियोजना भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप है, जो घरेलू स्तर पर 90% से अधिक सामग्री प्रदान करती है।

नौसेना प्रमुख ने उच्च गुणवत्ता वाले रक्षा बुनियादी ढांचे के निर्माण में परियोजना सीबर्ड के प्रयास की प्रशंसा की और शेष सुविधाओं को तेजी से पूरा करने का आग्रह किया।