Skip to main content

Home Quick Menu

ऑसिंडेक्स

भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना (आर.ए.एन.) के बीच द्विवार्षिक ऑसिंडेक्स समुद्री अभ्यास का 5वां संस्करण 22-25 अगस्त 2023 तक सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया। भा.नौ.पो. सहयाद्री और भा. नौ. .पो कोलकाता ने आर.ए.एन. से एच.एम.ए.एस. शोल्स और एच.एम.ए.एस. ब्रिस्बेन के साथ अभ्यास में भाग लिया। जहाजों और उनके महत्त्वपूर्ण हेलीकॉप्टरों के अलावा, इस अभ्यास में लड़ाकू विमान और समुद्री गश्ती विमान भी शामिल थे। 4 दिनों से अधिक समय तक आयोजित, ऑसिंडेक्स में समुद्री ऑपरेशन के सभी तीन क्षेत्रों में मिश्रित अभ्यासों की श्रृंखला शामिल थी। इस अभ्यास का समापन आम प्रक्रियाओं को फिर से वैध बनाने तथा भारतीय नौसेना और आर.ए.एन. के बीच घनिष्ठ संबंधों और पारस्परिकता की पुष्टि करने के लिए उच्च स्तर पर हुआ।