Skip to main content

भारतीय नौसेना डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 पर जागरूकता कार्यशाला

डिजिटल परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में, भारतीय नौसेना डिजिटल लाइब्रेरी आई.एन.डी.एल. 2.0 पर 25 अगस्त 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में 600 से अधिक नौसैनिकों ने भाग लिया। डी.एन.ई., आई.एच.क्यू .एम.ओ.डी. (एन.) की एक टीम ने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विशेषताओं और ई.-सुविधाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। आई.एन.डी.एल. 2.0 सैन्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, इतिहास, व्यावसायिक और सामान्य पाठन जैसी विभिन्न शैलियों को समाहित करने वाले डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तक 24x7 पहुंच प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म मायलॉफ्ट नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में भी उपलब्ध है जो टैबलेट और व्यक्तिगत स्मार्ट मोबाइल पर ई.-संसाधनों तक निर्बाध और सुरक्षित पहुंच प्रदान करता है। आई.एन.डी.एल. 2.0 को 18 मई 2022 को एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. द्वारा लॉन्च किया गया था।