भा.नौ.पो. सुनयना ने समुद्री साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण सागर क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप 21-25 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह का दौरा किया। यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के कर्मी पेशेवर और प्रशिक्षण बातचीत, डेक यात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत श्रृंखला में जुटे। नेविगेशन, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और वी.बी.एस.एस. के विभिन्न पहलुओं पर संयुक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। वसुधैव कुटुम्भकम के संदेश का प्रसार करते हुए दक्षिण अफ्रीकी नौसेना कर्मियों के साथ भा.नौ.पो. सुनयना पर एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया। यह जहाज 23 अगस्त 2023 को आगंतुकों के लिए खुला था। डरबन में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. थेलमा जॉन डेविड को जहाज की भूमिका और क्षमताओं से परिचित कराया गया। जहाज ने बंदरगाह छोड़ने पर, संयुक्तता और पारस्परिकता को आगे बढ़ाते हुए, डरबन में दक्षिण अफ्रीकी नौसेना जहाज एस.ए.एस. किंग सेखुखुने I के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) किया। इस यात्रा की सफल परिणति समुद्री सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है