व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए इन्डियन रजिस्टर क्वॉलिटी सिस्टम आई.आर.क्यू.एस. द्वारा 28 अगस्त 2023 को एम.ओ., मुंबई को आई.एस.ओ. 45001:2018 से मान्यता प्राप्त हुई। यह प्रमाणन संचालन के लिए प्रभावी और कुशल लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान करते हुए उच्चतम सुरक्षा मानकों और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एम.ओ. (एम.बी.आई.) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।