Skip to main content

Home Quick Menu

समुद्र में एन.एच.सी.सी. दिवस

भा.नौ.पो. तर्कश और भा.नौ.पो. सुभद्रा ने 28 अगस्त 2023 को 36वें नौसेना उच्च कमान और 7वें समुद्री सुरक्षा पाठ्यक्रमों के अधिकारियों के लिए समुद्री सोर्टी की। सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल और मित्र देशों के अधिकारी जहाजों पर गए। दौरा करने वाले अधिकारियों को समुद्र में बेड़े के जहाजों द्वारा की गई असंख्य ऑपरेशनल गतिविधियों का प्रदर्शन दिखाया गया।