भारतीय नौसेना ने 28 अगस्त, 2023 को गोवा में सागर परिक्रमा IV के लिए अपनी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत का संकेत दिया। इसी के हिस्से के रूप में, ओशन सेलिंग नोड ने दो स्वयंसेवी महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा, जो आई.एन.एस.वी. तारिणी पर परिभ्रमण नौकायन अभियान के लिए टीम का गठन करेंगी, का संरक्षक और कोच बनने के लिए एक प्रवीण जलयात्री और गोल्डन ग्लोब रेस नायक, कमांडर अभिलाष टोमी (सेवानिवृत्त) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सी.पी.एस. और उपाध्यक्ष, भारतीय नौसेना नौकायन संघ तथा रियर एडमिरल राजेश धनखड़, कमांडेंट एन.डब्ल्यू.सी. की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर नौसेना के जवानों की बड़ी संख्या भी मौजूद थी। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने दोनों महिला अधिकारियों को उनके शानदार समुद्री नौकायन साहसिक कार्य के लिए बधाई दी और सागर परिक्रमा IV की तैयारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय नौसेना की ओर से कमांडर अभिलाष टोमी को समुद्री नौकायन प्रयास में उनके निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। आने वाले महीनों में, दोनों अधिकारी कमांडर टोमी के संरक्षण के तहत चुनौतीपूर्ण मिशन के लिए सख्ती से प्रशिक्षित लेंगी, जिसमें अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में कई छोटी और लंबी नौकायन यात्राएं शामिल हैं। कंमाडर टोमी अन्य नौकायन अभियानों के प्रतिभागियों को भी सलाह देंगे और प्रशिक्षुओं के साथ प्रेरक वार्ता के माध्यम से प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में अपने अनुभव साझा करेंगे। सागर परिक्रमा IV पहले कभी प्रयास नहीं किया गया उद्यम है और यह भारत के महासागर नौकायन प्रयास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।