पश्चिमी नौसेना कमान कर्मियों के लिए एन.ए.सी.ई. इंटरनेशनल, इंडिया सेक्शन द्वारा पेंट कोटिंग्स पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाणन पाठ्यक्रम एच.आई.टी.यू. (मुंबई) द्वारा 31 अगस्त और 1 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया। रियर एडमिरल संजय साधु, सी.एस.ओ. (टेक) पश्चिमी नौसेना कमान ने मुख्य भाषण दिया। ग्रेको और जोटुन सहित प्रतिष्ठित पेंट ओ.ई.एम. के प्रतिनिधि ने पाठ्यक्रम के दौरान भाग लिया और तकनीकी व्याख्यान दिया।