भा.नौ.पो. दिल्ली, बंदरगाह शहर की दो दिवसीय यात्रा के बाद 3 सितंबर 2023 को कोलंबो, श्रीलंका से रवाना हुआ। बंदरगाह में जहाज के प्रवास के दौरान, श्रीलंका नौसेना (एस.एल.एन.) के कर्मियों और जहाज के चालक दल के बीच आपसी हित के विभिन्न विषयों में कर्मियों के क्रॉस प्रशिक्षण सहित कई प्रकार की बातचीत हुई। क्रो. आइसलैंड बीच पर संयुक्त रूप से एक साफ-सफाई अभियान दौरे पर गए जहाज के चालक दल और एस.एल.एन. कर्मियों द्वारा किया गया। जहाज ने 200 एन.सी.सी. कैडेटों और 500 अन्य स्थानीय आगंतुकों के लिए एक परिचित दौरा भी आयोजित किया। भा.नौ.पो. दिल्ली के कमांडिंग ऑफिसर ने रियर एडमिरल सुरेश डी. सिल्वा, कमांडर पश्चिमी नौसेना क्षेत्र (कॉमवेस्ट) के साथ बातचीत की और आई.पी.के.एफ. मेमोरियल में 1987-91 तक आई.पी.के.एफ. के ऑपरेशन के दौरान श्रीलंका में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। मित्र देशों को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के हिस्से के रूप में, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त, श्री. गोपाल बागले ने भा.नौ.पो. दिल्ली पर आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान श्रीलंका संसद के माननीय अध्यक्ष को अत्याधुनिक आरोग्य मैत्री क्यूब भेंट किया। इन चिकित्सा क्यूब्स का विकास देश में भीष्म परियोजना (सहयोग हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल) के तहत किया गया है। माननीय अध्यक्ष के अलावा, स्वागत समारोह में बंदरगाहों, नौवहन और विमानन मंत्री, अटॉर्नी जनरल, रक्षा सचिव और तीनों सेवा प्रमुखों सहित कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। इस यात्रा का समापन भा.नौ.पो. दिल्ली और एस.एल.एन. जहाज विजयबाहु के बीच कोलंबो से समुद्र में एक पैसेज अभ्यास (पैसेक्स) के साथ हुआ।