Skip to main content

थिंक

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना ने विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित अंतर स्कूल प्रश्नोत्री प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय स्तर की स्कूल प्रश्नोत्री प्रतियोगिता – द. इंडियन नेवी क्विज थिंक में बदला। इस वर्ष भारत द्वारा प्रतिष्ठित जी-20 का अध्‍यक्षता ग्रहण करने के अवसर पर, थिंक एक अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यक्रम बन गया है और इसका पुनर्नामकरण जी.-20 थिंक किया गया है। यह कार्यक्रम जी.-20 सचिवालय के तत्वावधान में और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. के साथ साझेदारी में नौसेना द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसमें दो स्तर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय होंगे। जी.-20 थिंक के राष्ट्रीय दौर में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की भागीदारी होगी। इस प्रश्नोत्री के लिए 11700 से अधिक स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। एलिमिनेशन के दो ऑनलाइन दौर आयोजित किए जाएंगे, पहला 12 सितंबर 2023 को और दूसरा 3 अक्टूबर 2023 को। इसके बाद 10 अक्टूबर 2023 को एक ऑनलाइन क्वार्टर-फाइनल होगा, जिसमें से 16 टीमें सेमीफाइनल राउंड (प्रत्येक जोन से चार स्कूल) के लिए क्वालीफाई करेंगी। 17 नवंबर 2023 को एन.सी.पी.ए. सभागार में राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए सेमीफाइनलिस्ट मुंबई पहुंचेंगे। शीर्ष 8 टीमें बाद में 18 नवंबर 2023 को गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फाइनल दौर में जीत की लड़ाई में होंगी। राष्ट्रीय दौर के पूरा होने पर, अंतरराष्ट्रीय दौर में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ क्विजरों को चुना जाएगा। जी.-20 थिंक के अंतर्राष्ट्रीय दौर में दुनिया भर के युवा और प्रतिभावानों का प्रतिनिधित्व होगा - छात्र जो जी.-20 भागीदारों के भीतर मित्रता के सेतु को मजबूत करेंगे। इस दौर में जी.20+9 देशों की टीमों की भागीदारी होगी, प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल होंगे। 16 राष्ट्रीय सेमीफाइनलिस्ट और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित सभी प्रतिनिधियों को अपनी यात्रा के दौरान भारत की विविध विरासत और संस्कृति का अनुभव करने का अवसर मिलेगा और उन्हें देश के विभिन्न लोकप्रिय स्थलों और स्थानों पर ले जाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय फाइनल 22 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित करने की योजना है। स्कूलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने को, जी. 20 थिंक के लिए एक समर्पित वेबसाइट (www.theindiannavyquiz.in) स्थापित की गई है। जैसे ही भारत 1 दिसंबर 2023 को ब्राजील को जी.-20 बैटन सौंपेगा, जी.-20 थिंक दिसंबर 2022 से आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन अध्याय होगा। यह भारत के अध्यक्ष पद के लिए एक उल्लेखनीय समापन के रूप में काम करेगा, जिसने वैश्विक स्तर पर जी.-20 की कई अनूठी उपलब्धियों को देखा।