Skip to main content

युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यू.डी.बी.) में आर.टी.एन. प्रतिनिधिमंडल का दौरा

रॉयल थाईलैंड नौसेना के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 4-5 सितंबर, 23 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यू.डी.बी.) का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य 12वीं आई.एन.-आर.टी.एन. स्टाफ वार्ता के दौरान द्विपक्षीय रूप से तयानुसार जहाज डिजाइन और निर्माण में दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना था। कैप्टन जकारिन, आर.टी.एन., रक्षा अताशे के साथ प्रतिनिधिमंडल ने डब्ल्यू.डी.बी. के महानिदेशक रियर एडमिरल आई.बी. उथैया के साथ मुलाकात की और जहाज डिजाइन और निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल को युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो का अवलोकन कराया गया और भारत में स्वदेशी नौसेना जहाज निर्माण का विकास दिखाया गया। उन्हें देश के भीतर विभिन्न सुविधाओं, डिजाइन उपकरणों, अपनाई गई सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों, मॉडल परीक्षण क्षमताओं और स्वदेशी उपकरण विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र भी दिखाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो में विषय वस्तु विशेषज्ञों के साथ जहाज डिजाइन और निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। शिष्टमंडल को शिपयार्ड द्वारा विभिन्न निर्माण प्रौद्योगिकियों का निरीक्षण करने के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड का भी दौरा करना है।