Skip to main content

Home Quick Menu

बांग्लादेश नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन का भारत दौरा

बांग्लादेश नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम. नजमुल हसन 12-16 सितंबर, 2023 तक पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वह रक्षा स्टाफ प्रमुख, नौसेना प्रमुख, रक्षा सचिव, विदेश सचिव के अलावा भारत सरकार के  अन्य उच्च रैंकिंग वाले अधिकारियों से भी मिलेंगे।

एडमिरल हसन ने 13 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद साउथ ब्लॉक में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के साथ बैठक की, जहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। दोनों नौसेना प्रमुखों ने ऑपरेशंस, प्रशिक्षण, सूचना आदान-प्रदान और बहुपक्षीय निर्माणों में भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

द्विपक्षीय बातचीत के दौरान, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ समन्वित गश्त, द्विपक्षीय अभ्यास बोंगोसागर, नौसेना प्रशिक्षण के संचालन और प्रतिनिधिमंडलों के पारस्परिक दौरे जैसे सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नई दिल्ली में अपने कार्यक्रम के पूरा होने पर एडमिरल एम नजमुल हसन मुंबई की यात्रा करेंगे, जहां वह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत करेंगे और स्वदेशी रूप से निर्मित भारतीय नौसेना जहाज का भी दौरा करेंगे।

भारत और बांग्‍लादेश इतिहास, भाषा, संस्‍कृति और अन्‍य समानताओं के ढेर सारे संबंध को साझा करते हैं। ये उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ पर आधारित एक सर्वव्यापी साझेदारी को दर्शाते हैं, जो रणनीतिक संबंधों से परे है।