Skip to main content

एम.एच.एस. ने प्राचीन भारतीय समुद्री सैन्य अभियानों पर तीसरा मानसून चिंतन व्याख्यान आयोजित किया

मैरीटाइम हिस्ट्री सोसाइटी ने 13 सितंबर 2023 को अगस्त्य ऑडिटोरियम, आई.एन.एच.एस. अस्विनी में तीसरा मॉनसून चिंतन स्वर्गीय वाइस एडमिरल एम.पी. अवती स्मारक व्याख्यान आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता श्री. वेंकटेश रंगन, लेखक, इतिहासकार और शोध विद्वान  थे। प्राचीन भारतीय समुद्री सैन्य अभियान शीर्षक से अपने व्याख्यान में श्री. रंगन ने प्राचीन भारतीय ऑपरेशंस और सामरिक सैन्य अभियानों पर बात की, जो वर्तमान के लिए सबक है। व्याख्यान में दो प्राचीन भारतीय समुद्री सैन्य अभियानों पर प्रकाश डाला गया; 11 वीं शताब्दी में चोल सम्राट राजेंद्र चोल द्वारा श्री. विजया की विजय और चालुक्य सम्राटों द्वारा अल-फाव प्रायद्वीप में भारतीय प्रवासियों की रक्षा के लिए समुद्री सैन्य अभियानों का नेतृत्व। वार्ता में प्रभावी समुद्री रणनीतियों के महत्व, जैसा कि वे पुराने दिनों में अस्तित्व में थी, और वर्तमान समय में सफल नौसैनिक ऑपरेशन और रणनीतिक निर्णय लेने पर उनके प्रभाव पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, डी.जी.एन.पी. (मुंबई) द्वारा अतिथि वक्ता को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नौसेना के कर्मियों, इतिहासकारों, छात्रों और समुद्री उत्साही लोगों के साथ विविध दर्शकों को देखा गया।