आई.एन.एच.एस. अस्विनी और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (डब्ल्यू.आर.) के आरोग्य ग्रुप ने मुंबई स्टेशन पर 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 11 से 14 सितंबर तक एक व्यापक महिला स्वास्थ्य शिविर - "अमृता" का आयोजन किया। एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (डब्ल्यू.आर.) की अध्यक्ष श्रीमती शशि त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किए गए इस शिविर में 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं की चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, ई.एन.टी., नेत्र विज्ञान और दंत विभागों के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। योग्य स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा प्रतिभागियों की मनोवैज्ञानिक कल्याण और प्रारंभिक कैंसर के लिए भी जांच की गई। प्रतिभागियों को आगे के फॉलो-अप के लिए एक वेल वुमन हेल्थ कार्ड जारी किया गया।