भा.नौ.पो. तर्कश और भा.नौ.पो. तेग 14 सितंबर, 2023 को मुंबई से एक परिचित समुद्री सोर्टी के लिए एन.डी.ए., खडकवासला की 3 महिला प्रशिक्षुओं सहित 39 नौसेना कैडेटों के साथ रवाना हुए, जिससे कि कैडेटों को समुद्र में जीवन की गतिशीलता से अवगत कराया जा सके। कैडेटों को समुद्र में पुनःपूर्ति, निकट-क्वार्टर युद्धाभ्यास, बल सुरक्षा उपाय, अग्निशमन, तटीय नेविगेशन, पिलोटेज, नाविक विकास और सेमाफ़ोर का प्रत्यक्ष अनुभव दिया गया।