Skip to main content

38वां अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस

16 सितंबर, 2023 को पूर्वी नौसेना कमान द्वारा विशाखापट्टनम में 38वें अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पुनीत सागर अभियान को संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विशाखापट्टनम की इकाइयों ने यरडा, आरके बीच और कलिंग बीच और सभी समुद्र / जलमार्ग में एक तटीय सफाई अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 नौसेना कर्मियों और डीएससी कर्मियों ने अपने परिवार के सदस्यों सहित भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्र तटों को साफ रखने, पर्यावरण की रक्षा करने और तटीय सीमाओं का सम्मान करने की आदत को विकसित करने के लिए स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता पैदा करना था, जो बदले में समुद्री जैव-विविधता का पोषण करता है। तटीय सफाई अभियान ने पिछले कुछ वर्षों में मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगीकरण के क्षेत्र में विशाखापट्टनम में तेजी से वृद्धि के कारण महत्व प्राप्त किया है, जिसने सीधे पर्यावरण और परिवेश को प्रभावित किया है। पूर्वी नौसेना कमान पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में विभिन्न पर्यावरणीय पहलों, विशेष रूप से तटीय रेखा/तटीय क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।