Skip to main content

सी.एन.एस., बांग्लादेश नौसेना ने मुंबई का दौरा किया

एडमिरल एम. नजमुल हसन, सी.एन.एस. बांग्लादेश नौसेना ने 14 से 16 सितंबर 23 तक मुंबई का दौरा किया। उन्होंने वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की और आपसी हित, समुद्री संचालन में सहयोग, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर चर्चा की। एच.क्यू.डब्ल्यू.एन.सी. में उन्हें पश्चिमी नौसेना कमान की सामरिक क्षमता और जिम्मेदारियों का अवलोकन कराया गया। एडमिरल ने नौसेना अपतटीय गश्ती पोत भा.नौ.पो. सुनयना, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक भा.नौ.पो. विशाखापट्टनम और हमला करने वाली पनडुब्बी भा.नौ.पो. खंडेरी सहित स्वदेश निर्मित जहाजों का दौरा किया। एन.डी. (एम.बी.आई.) की अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल एम. नजमुल हसन ने रियर एडमिरल डी.के. गोस्वामी एडमिरल सुपरिटेंडेंट के साथ मुलाकात की और यार्ड के रखरखाव, मरम्मत और रिफिट क्षमताओं से संबंधित मामलों पर चर्चा की। उन्हें अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर डॉक और अन्य विशिष्ट सुविधाएं भी दिखाई गईं।