18 सितंबर 2023 को भा.नौ.पो. अग्रणी, कोयम्बटूर में भारतीय नौसेना के नेतृत्व प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, ने अपनी 58वीं वर्षगांठ मनाई। इस कार्यक्रम को सभी अधिकारियों, नाविकों और रक्षा नागरिकों के साथ मनाया गया। अपनी स्थापना के बाद से, भा.नौ.पो. अग्रणी भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविकों को नेतृत्व और प्रबंधन पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें जहाजों और प्रतिष्ठानों में उच्च जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम बना रहा है। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर, कॉमोडोर मनमोहन सिंह ने यूनिट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी कर्मियों को इसके भविष्य में सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।