Skip to main content

Home Quick Menu

आई.एन.एच.एस. अस्विनी ने विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाया

आई.एन.एच.एस. अस्विनी ने 15-22 सितंबर 2023 तक विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस वर्ष के डब्ल्यू.एच.ओ. विषय 'एंगेजिंग पेशेंट फॉर पेशेंट सेफ्टी' के अनुरूप, रोगियों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। ओपीडी और वार्डों में रोगी के अधिकारों का चित्रण करने वाले सूचनात्मक नुक्कड़ नाटक किए गए। अन्य गतिविधियों में एक विषय-आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, एक स्किट और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक संगोष्ठी शामिल थी।