भा.नौ.पो. तीर, भा.नौ.पो. सुजाता, भा.नौ.पो. सुदर्शिनी और आई.सी.जी.एस. सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन 1टी.एस. के जहाजों ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 25 से 28 सितंबर 2023 तक फुके, थाईलैंड का दौरा किया। आर.टी.एन. बैंड द्वारा धूमधाम के बीच इन जहाजों का रॉयल थाई नेवी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 1 टी.एस. के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन सर्वप्रीत सिंह ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ रियर एडमिरल पुचोंग रोडनिक्रोन चीफ ऑफ स्टाफ, थर्ड नेवल एरिया कमांड से मुलाकात की। आरटीएन अधिकारियों और भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ थर्ड नेवल एरिया कमांड के प्रमुख के लिए भा.नौ.पो. तीर पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जहाज आगंतुकों के लिए खुले थे और विभिन्न स्कूलों से बच्चों को जहाजों के एक निर्देशित दौरे पर ले जाया गया। 1 टी.एस. के प्रशिक्षुओं ने फांग नगा नौसेना बेस में नौसेना अकादमी का दौरा किया।