Skip to main content

Home Quick Menu

माउंट भागीरथी-II के लिए पर्वतारोहण अभियान

30 सितंबर 2023 को पश्चिमी नौसेना कमान पर्वतारोहण अभियान के चार सदस्य, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रखर गौड़, डब्ल्यू.डी. सिंह, एम.सी.पी.ओ. ए.ओ.एफ.-II, जयवीर यादव, एम.सी.ए.ए.-II और रविंदर, जे.डब्ल्यू.ओ. माउंट भागीरथी-II (6,512 मीटर/21,365 फीट की ऊंचाई) के ऊपर सफलतापूर्वक चढ़े और नौसेना की पताका को फहराया। शिखर पर चढ़ाई के दौरान, टीम ने दो साल पहले 1 अक्टूबर 2021 को त्रिशूल पर्वत शिखर पर चढ़ाई के प्रयास के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी। कमांडर कोकिला सजवान के नेतृत्व में 15 सदस्यों वाले अभियान को 12 सितंबर 2023 को एच.क्यू.डब्ल्यू.एन.सी. से वाइस एडमिरल संजय भल्ला, सी.ओ.एस., पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टीम ने 29 सितंबर, 2023 को नंदावन आधार शिविर, एडवांस आधार शिविर और शिविर-1 से होते हुए ट्रैकिंग की।