लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, कमांडेंट, डी.एस.एस.सी. के साथ चार निर्देशन स्टाफ और 79वें स्टाफ कोर्स के 30 छात्र अधिकारियों ने 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2023 तक लक्षद्वीप द्वीपसमूह और दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया। इस यात्रा ने नौसेना के ऑपरेशंस के साथ-साथ भारतीय नौसेना में किए गए गुणात्मक प्रशिक्षण के व्यापक स्पेक्ट्रम की जानकारी प्रदान की। छात्र अधिकारियों ने पेशेवर स्कूलों की यात्रा के दौरान अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर के प्रदर्शन को देखा। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने नौसेना वायु स्टेशन भा.नौ. पो. गरुड़ का दौरा किया और नौसेना की विमानन क्षमताओं से परिचित हुए। अधिकारियों के पास स्वदेशी विमान वाहक पोत भा.नौ.पो. विक्रांत का दौरा करने और जहाज के चालक दल के साथ बातचीत करने का अनूठा अवसर था, जिसके बाद सी.एस.एल. में विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यशालाओं का एक निर्देशित दौरा किया गया। 79वें स्टाफ कोर्स डी.एस.एस.सी. की दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सयुंक्त भावना और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसने उन्हें दक्षिणी नौसेना कमान के भीतर विभिन्न विशिष्ट इकाइयों की भूमिका और कार्यों में मूल्यवान जानकारी प्रदान की और भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल क्षमताओं की पारस्परिक सीख और सराहना के लिए एक मंच प्रदान किया।