Skip to main content

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने विशाखापट्टनम में स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला को संबोधित किया

नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.) एडमिरल आर. हरि कुमार ने नेवल वेलफेयर एवं वेलनेस एसोसिएशन (एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए.) की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार के साथ 10 अक्टूबर 2023 को पूर्वी नौसेना कमान की दो दिवसीय यात्रा पर विशाखापट्टनम पहुंचे। आगमन पर, वाइस एडमिरल राजेश पेंधरकर, फ्लैग ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान ने सी.एन.एस. के साथ बातचीत की और उन्हें कमान में चल रहे प्रमुख ऑपरेशनल मुद्दों और परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख ने विशाखापट्टनम में पहली बार आयोजित की जा रही स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला को संबोधित किया और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला

स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला (एस.सी.डब्ल्यू. 23/2) का 2 वां संस्करण, नौसेना भर के स्टेशन कमांडरों की एक सभा, जो ऑपरेशनल इकाइयों को प्रशासनिक और कार्यात्मक सहायता प्रदान करते हैं, का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2023 तक पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापट्टनम में किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में सभी नौसेना स्टेशनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ नौसेना मुख्यालय (एन.एच.क्यू.) और कमान मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में विभिन्न नौसेना अस्पताल के कमांडिंग अधिकारियों, नौसेना आयुध निरीक्षण (एन.ए.आई.) इकाइयों, नौसेना संपर्क प्रकोष्ठों (एन.एल.सी.) और मैटेरियल संगठनों (एम.ओ.) के अधिकारियों ने भी भाग लिया। एस.सी.डब्ल्यू. 23/2 के लिए एन.एच.क्यू. द्वारा संचालित प्रमुख फोकस क्षेत्र कार्य निदेशालय द्वारा बुनियादी ढांचे (कार्य) का निर्माण, नौसेना शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कूलों का प्रशासन, डी.जी.एम.एस. (एन.) द्वारा चिकित्सा सुविधाएं और नागरिक कार्मिक निदेशालय द्वारा नागरिक प्रशासन थे। इसके अतिरिक्त, रसद निदेशालय द्वारा गति शक्ति पर एक प्राइमर भी आयोजित किया गया।

एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार ने एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. पर एक सूचना सत्र आयोजित किया जिसमें स्टेशन कमांडरों, एम.ओ. के यूनिट प्रमुख, एन.एल.सी., एन.ए.आई. और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने नौसैनिक समुदाय के लाभ के लिए हाल ही में एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए द्वारा की गई पहलों से उन्हें अवगत कराया और सामुदायिक कल्याण सुनिश्चित करने में नेतृत्व की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने नवंबर में मुंबई और दिल्ली में होने वाले जी20 थिंक कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।

भा.नौ.पो. कोरा - 25 वीं वर्षगांठ

पूर्वी बेड़े की अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल आर. हरि कुमार ने भा.नौ.पो. कोरा की 25 वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया और पूर्वी बेड़े के जहाजों की कंपनी के साथ बातचीत की तथा पारंपरिक बराखाना में भी भाग लिया। यह घटना विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि सीएनएस और सी-इन-सी दोनों भा.नौ.पो. कोरा के पूर्व कमांडिंग अधिकारी हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नौसेना प्रमुख ने स्वस्थ मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व और लाभों पर जोर देते हुए नौसैनिक समुदाय और रक्षा नागरिकों को संबोधित किया। यह संबोधन सभी नौसैनिक स्टेशनों पर ऑनलाइन जारी किया गया।  

वार्ता और उद्घाटन

नौसेना प्रमुख ने विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में एक अत्याधुनिक आपातकालीन डीजल जनरेटर सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा प्राकृतिक आपदाओं या ग्रिड के लंबे समय तक बंद रहने के दौरान सभी जहाजों, पनडुब्बियों, नौसेना डॉकयार्ड में औद्योगिक केंद्रों और नौसेना बेस में महत्वपूर्ण उपभोक्ताओं को 7.5 मेगावाट की आपातकालीन विद्युत बैकअप प्रदान करने में सक्षम है। उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड में रक्षा असैन्य कार्यबल के साथ भी बातचीत की। भा नौ पो एकसिला की उनकी यात्रा के दौरान, सी.एन.एस. को भारतीय नौसेना जहाजों के गैस टर्बाइन जनरेटरों के रखरखाव, ओवरहाल और अतिरिक्त प्रबंधन में भारतीय नौसेना की ‘आत्मनिर्भर’ पहल से अवगत कराया गया।

नौसेना प्रमुख ने अधिकारियों, नाविकों और डीएससी जवानों के साथ बातचीत की और पल्लव पार्क में 16 आवासीय इकाइयों के साथ एक रक्षा नागरिक आवास ब्लॉक और विशाखापट्टनम में 36 आवासीय इकाइयों के साथ अधिकारियों के एक ट्रांजिट आवास ब्लॉक का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सज्जित ये नवनिर्मित आवासीय इकाइयां, "की ऑन अराइवल" अवधारणा के साथ, वैवाहिक आवास की उपलब्धता में कमी को कम करके नौसेना कर्मियों के बीच मनोबल में काफी सुधार करेगी।