गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित वार्षिक संयुक्त एच.ए.डी.आर. अभ्यास 2023 चक्रवत 9 अक्टूबर 2023 को एक संगोष्ठी के साथ शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और संबंधित आपदा अनुकूलन और शमन के प्रत्युत्तर में तालमेल पर चर्चा करना था। तीन विषयों, 'जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा जोखिम में कमी: व्यावहारिक समाधान', 'आई.ओ.आर. में आपदा प्रतिक्रिया: एक सहयोगी दृष्टिकोण' और 'आपदा में कमी और प्रतिक्रिया में एन.जी.ओ. सहयोग: एक एकीकृत दृष्टिकोण' पर विचार-विमर्श किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ साथ कोमोरोस, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।