28 सितंबर 2023 की शाम को 'सुजा मोल' नामक एक भारतीय मछली पकड़ने वाला पोत कथित तौर पर कन्याकुमारी में पलटने से डूब गया। 3 अक्टूबर 2023 को तमिलनाडु के मत्स्य विभाग से जलमग्न नाव में फंसे लापता मछुआरों का पता लगाने का अनुरोध प्राप्त हुआ। भा.नौ.पो. निरीक्षक और भा.नौ.पो. जमुना को खोज और गोताखोरी सहायता प्रदान करने के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया। स्थानीय मछुआरों से मिली जानकारी के आधार पर, भा.नौ.पो. जमुना द्वारा क्षेत्र में व्यापक खोज की गई और कन्याकुमारी से लगभग 39 एन.एम. की दूरी पर 57 मीटर की गहराई में डूबे हुए पोत का पता लगाया। भा.नौ.पो. निरीक्षक की नौसेना गोताखोरी टीम ने घटनास्थल पर आठ घंटे से अधिक समय तक गहरी समुद्री गोताखोरी की। नाव में एक लापता मछुआरे का शव बरामद कर लिया गया और स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।