Skip to main content

सागर मैत्री के लिए भा.नौ.पो. सागरध्वनि को हरी झंडी

भा.नौ.पो. सागरध्वनि, दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में स्थित भारत का स्वदेशी समुद्री ध्वनिक अनुसंधान जहाज 11 अक्टूबर 2023 को सागर मैत्री के चौथे संस्करण के लिए रवाना हुआ। पोत के मिशन की अवधारणा वैज्ञानिक अनुसंधान पहल मैत्री की दिशा में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण सागर के अनुसार की गई। जहाज को रक्षा आर. एंड डी. विभाग के सचिव और डी.आर.डी.ओ. के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने रियर एडमिरल उपल कुंडू, सी.एस.ओ. (प्रशिक्षण), दक्षिणी नौसेना कमान की उपस्थिति में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तैनाती के दौरान, यह जहाज भा.नौ.पो. किस्तना के ट्रैक का पर पुनः जाएगा जिसने 1962- 65 में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय हिंद महासागर अभियान आई.आई.ओ.ई. में सक्रिय रूप से भाग लिया था। जहाज मस्कट का दौरा करेगा और वैज्ञानिक वार्ता और संगोष्ठियों की विस्तृत श्रृंखला में भाग लेगा। सागर मैत्री अभियान आई.ओ.आर. के देशों के साथ पूर्ण सहयोगात्मक वैज्ञानिक महासागर अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त करेगा।