Skip to main content

वार्षिक संयुक्त एच.ए.डी.आर. अभ्यास 2023 (चक्रवत 2023) गोवा में संपन्न

9-11 अक्टूबर 2023 को गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित वार्षिक संयुक्त एच.ए.डी.आर. अभ्यास 2023 (ए.जे.एच.ई. -23) 'चक्रवत' का समापन बचाव और राहत पर अभ्यास प्रदर्शित करते हुए मोरमुगाओ बंदरगाह के भीतर मोल बर्थ में एक बहु-एजेंसी क्षमता प्रदर्शन के साथ हुआ। इस प्रदर्शन में एन.डी.आर.एफ., भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल और राज्य अग्निशमन सेवा, गोवा की टीमों ने भाग लिया।

ए.जे.एच.ई. -23 में विभिन्न राष्ट्रीय राष्ट्रीय एजेंसीज जिनके नाम, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एन.आई.डी.एम.), भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग (आई.एम.डी.), राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग एजेंसी (एन.आर.एस.ए.), राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी (एस.डी.एम.ए.) और राज्य अग्निशमन सेवा, गोवा, उत्तर और दक्षिण गोवा की जिला आपदा प्रबंधन एजेंसी (डी.डी.एम.ए.), भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आई.एन.सी.ओ.आई.एस.), केंद्रीय जल आयोग (सी.डब्ल्यू.सी.), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) से प्रतिनिधि शामिल हुए। आठ मित्र देशों कोमोरोस, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, इसमें मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ए.जे.एच.ई.-23 की शुरुआत 9 अक्टूबर, 2023 को एक संगोष्ठी के साथ हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन और संबंधित आपदा अनुकूलन और शमन के प्रत्युत्तर में तालमेल पर चर्चा की गई।

10 अक्टूबर 2023 को, भा.नौ.पो. हंसा में सभी भाग लेने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आठ मित्रवत विदेशी देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक टेबल-टॉप अभ्यास का आयोजन एजेएचई-23 के कैपस्टोन कार्यक्रम के रूप में किया गया था। इस अभ्यास में गोवा में चक्रवात, जिसके परिणामस्‍वरूप बाढ़ आई और तट से 100 किलोमीटर दूर तक बुनियादी ढांचा व्यापक रूप से नष्ट हुआ, के कारण होने वाले भूस्खलन के परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया। भाग लेने वाली एजेंसियों ने मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त योजनाओं पर चर्चा की और प्रस्तुतीकरण किया। 

फिक्की द्वारा 10 अक्टूबर, 2023 को भारतीय नौसेना के साथ मिलकर निर्यात के लिए तैयार सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों द्वारा निर्मित एच.ए.डी.आर. उपकरणों को प्रदर्शित करने के लिए एक औद्योगिक प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया।

इस अभ्यास के तीन दिनों के दौरान प्रतिभागियों के बीच हुई चर्चाओं ने प्रत्येक संगठन की क्षमताओं की बेहतर समझ को निखारा और एक एच.ए.डी.आर. परिदृश्य के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

ए.जे.एच.ई.-23 के लोगो में सभी प्रतिभागी एजेंसियों के प्रतीक और लोगो को दर्शाया गया है और सभी राष्ट्रों के झंडे एक ही इकाई में समाहित किए गए हैं ताकि यह संकेत दिया जा सके कि एच.ए.डी.आर. सभी एजेंसियों द्वारा संयुक्त और एकीकृत कार्रवाई पर निर्भर रहेगा।