इष्टतम स्वास्थ्य देखभाल और ऑपरेशनल तैयारियों को प्रदान करने में नौसेना चिकित्सा सेवाओं के सामने आने वाले मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, डी.जी.एम.एस. (नौसेना) की अध्यक्षता में 44वां वरिष्ठ नौसेना चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों का सम्मेलन 13 अक्टूबर 2023 को आई.एन.एच.एस. अस्विनी में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एन.एच.क्यू., नौसेना कमान, एएनसी, भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी नौसेना अस्पतालों के कमांडिंग अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में पहली बार ‘मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियां’ और ‘भारतीय नौसेना में चिकित्सक नाविकों का भविष्य’ के प्रशिक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल की गईं।