Skip to main content

डी.जी.एम.एस. (नौसेना) ने अत्याधुनिक स्किन लेजर केंद्र का उद्घाटन किया

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, डी.जी.एम.एस. (नौसेना) ने 14 अक्टूबर 2023 को आई.एन.एच.एस. अस्विनी में एक अत्याधुनिक ‘स्किन लेजर केंद्र’ और ‘वेस्टिबुलर लैब’ का उद्घाटन किया। लेजर सेंटर में फ्रैक्शनल सी.ओ. 2, क्यू-स्विच्ड एन.डी.-याग और मल्टी-प्लेटफॉर्म लेजर हैं जो समग्र और सौंदर्यपूर्ण त्वचा देखभाल उपचार प्रदान करते हैं। वेस्टिबुलर लैब में वीडियोनिस्टाग्मोग्राफी, वॉटर कैलोरी टेस्ट, क्रेनियोकॉर्पोग्राफी आदि जैसे परीक्षणों को शामिल किया गया है ताकि पुनर्वास के लिए वर्टिगो रोगियों का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जा सके। डी.जी.एम.एस. ने 6 केएल क्षमता के एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया, जो अस्पताल को मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बना देगा।