Skip to main content

भा.नौ.पो. शिवाजी में ‘खामरी मो. सिक्किम’ कार रैली का स्वागत

22 दिनों तक चलने वाली ‘खामरी मो. सिक्किम’ (हैलो सिक्किम) कार रैली को 15 अक्टूबर 2023 को भा.नौ.पो. शिवाजी, लोनावाला के कमांडिंग ऑफिसर कॉमोडोर मोहित गोयल ने झंडी दिखाकर स्वागत किया। कार रैली टीम ने 24 सितंबर 2023 को भा.नौ.पो. शिवाजी से इस यादगार यात्रा की शुरुआत की थी। ये प्रतिभागी सिक्किम गए और 6500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कई राज्यों से होकर वापस आए। यह अभियान तीन चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण (मराठा साम्राज्य चरण) के दौरान, टीम ने कई स्कूलों और कॉलेजों जैसे महू में नवोदय विद्यालय, झांसी में जय अकादमी, लखनऊ पब्लिक स्कूल (एल.पी.एस.), सैनिक स्कूल अमेठी और वाराणसी में आर्मी पब्लिक स्कूल में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए, जिससे 15000 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत की गई। कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया और भारतीय नौसेना में हाल के घटनाक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने महू में इन्फैंट्री स्कूल, सेना केंद्रीय कमान, लखनऊ और वाराणसी में 17 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया और कर्मियों के साथ बातचीत की। दूसरे चरण (हिमालयन लेग) में, टीम ने 2 अक्टूबर 2023 को महानदी नदी में स्वच्छता अभियान के साथ बागडोगरा में स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिक्किम में प्रवेश किया। उन्होंने मोदी पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल, बागडोगरा, सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पालजोर नामग्याल गर्ल्स स्कूल गंगटोक में छात्रों के साथ बातचीत की। प्रतिभागियों को इस चरण के दौरान सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंतिम चरण (ईस्ट कोस्ट लेग) में, रैली टीम ने इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (आई.एम.यू.) कोलकाता, के.आई.आई.टी. भुवनेश्वर और सीमावर्ती गांवों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए। टीम ने भुवनेश्वर, कोलकाता और पुणे में नौसेना के दिग्गजों के साथ भी बातचीत की। सुदूर क्षेत्रों के विकास की दिशा में राष्ट्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण के साथ, ‘खामरी मो. सिक्किम’ कार रैली ने सिक्किम और अन्य राज्यों में देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में कार्य किया। इस अभियान में मेसर्स मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ ईंधन साझेदार के रूप में आई.ओ.सी.एल. ने भागीदारी की।