नौसेना स्टेशन भा.नौ.पो. करंजा और आई.एन.एच.एस. संधानी ने स्टेशन के विवाहित जोड़ों के लिए 'वैवाहिक सद्भाव: क्या जोड़े असहमत होने के लिए सहमत हो सकते हैं?' विषय पर एक वार्ता का आयोजन किया, जिसमें जोड़ों के सामने आने वाली चुनौतियों और आनंदमय विवाहित जीवन जीने के लिए उनसे निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में भारतीय नौसेना की पहल, विशेषकर 24x7 मनोबल हेल्पलाइन पर विशेष जोर दिया गया। इस वार्ता को जटिल विषय पर चर्चा करने के सुखद प्रवाह के लिए अत्यधिक सराहा गया।