Skip to main content

नाइजीरिया के लागोस में भा.नौ.पो. सुमेधा

गिनी की खाड़ी में तैनाती के हिस्से के रूप में भा.नौ.पो. सुमेधा ने 13 अक्टूबर 2023 को लागोस, नाइजीरिया में पोर्ट कॉल की। इस यात्रा का उद्देश्य राजनयिक संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता को और आगे बढ़ावा देना था। पेशेवर बातचीत, बंदरगाह में योजना सम्मेलन और समुद्र में अभ्यास सहित विभिन्न गतिविधियों को सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के लिए निर्धारित किया गया। सामाजिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं के अलावा, जहाज ने स्थानीय लोगों के लिए नाइजीरियाई नौसेना के डॉक्टरों के साथ एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया। सुमेधा एन.एन.एस. यूनिटी के साथ एम.पी.एक्स. भी शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है। भा.नौ.पो. तर्कश द्वारा अक्टूबर 2022 में पहली बार जी.ओ.जी. गश्त शुरू करने के बाद समुद्री डकैती की आशंका वाली गिनी की खाड़ी में भारतीय नौसेना की यह दूसरी तैनाती है। भारतीय नौसेना का उद्देश्य समुद्री डकैती से निपटने और निर्बाध व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्र सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ साझेदारी करना है।