Skip to main content

Home Quick Menu

एन.ए.डी. (अल्वे) में बैफल रेंज का उद्घाटन

दक्षिणी नौसेना कमान में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे में वृद्धि करने के लिए, 16 अक्टूबर 2023 को एन.ए.डी. अल्वे में 'एकलव्य बैफल रेंज' का उद्घाटन किया गया। महान तीरंदाज एकलव्य के नाम पर इस रेंज का उद्घाटन पूर्व नौसेना निशानेबाज श्री. पीटी रघुनाथ, पूर्व-एम.सी.एम.ई. I (माननीय लेफ्टिनेंट) द्वारा रियर एडमिरल उपल कुंडू सी.एस.ओ. (प्रशिक्षण), एच.क्यू.एस.एन.सी. और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। 30,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली छह लेन की रेंज को डी.आर.डी.ओ. प्रयोगशाला, टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी, चंडीगढ़ द्वारा डिजाइन किया गया है। इस सुविधा से दक्षिणी नौसेना कमान के सभी सुरक्षाकर्मियों और प्रशिक्षुओं को दिन-रात यथार्थवादी प्रशिक्षण मिलेगा।