Skip to main content

सी.डी.एम., सिकंदराबाद द्वारा कार्यशाला

नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों के लिए 16 अक्टूबर, 2023 को सिकंदराबाद के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के फैकल्टी ऑफ डिसीजन साइंसेज से डायरेक्टिंग स्टाफ द्वारा डिसीजन सपोर्ट प्रणाली पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य नौसेना ऑपरेशन, वित्तीय नियोजन और अधिग्रहण प्रक्रियाओं में बहु-मानदंड निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए डिसीजन सपोर्ट उपकरणों के साथ भारतीय नौसेना के मध्य स्तर के अधिकारियों को परिचित करना था।