16 अक्टूबर 2023 को विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाने के एक भाग के रूप में एन.सी.एस., कोच्चि के बच्चों के लिए एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, आई.एन.एच.एस. संजीवनी द्वारा एक व्याख्यान और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12वीं तक के 500 से अधिक बच्चों ने इस कार्यक्रम और सी.पी.आर. प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्हें एनेस्थीसिया के इतिहास, बेसिक लाइफ सपोर्ट और कार्डियोपल्मनरी रिससिटेशन पर एक अवलोकन भी दिखाया गया। बच्चों को कार्डियोपल्मनरी रिससिटेशन में अनुभव प्रदान किया गया। चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को ऐसी स्थितियों में आत्मविश्वास और उचित रूप से कार्य करने के लिए सशक्त बनाने की एक पहल है।