Skip to main content

स्वस्थ जीवन शैली और मैराथन को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब नृत्य प्रदर्शन

एन.सी.एस. विशाखापट्टनम के छात्रों ने स्वस्थ जीवन शैली और  5 नवंबर 2023 को होने वाले नौसेना मैराथन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सी.एम.आर. सेंट्रल मॉल, मैडिल्पालम में एक फ्लैश मॉब नृत्य किया। विजाग नौसेना मैराथन पूर्वी नौसेना कमान का एक प्रमुख आयोजन है और यह नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस की संस्कृति का प्रसार करना और सबकी सीमाओं को आगे बढ़ाना है, जो भारतीय नौसेना की पहचान है। यह आयोजन विशाखापट्टनम शहर के कैलेंडर में एक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है। इस दौड़ की चार श्रेणियां हैं- पूर्ण मैराथन (42.2 कि.मी.), हाफ मैराथन (21.1 कि.मी.), 10 कि.मी. दौड़ और 5 कि.मी. दौड़।  पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और प्रगति पर है। कोई भी www.vizagnavymarathon.run में लॉग इन करके इसके लिए पंजीकरण कर सकता है।