फ्रांस के नौसेना जहाज लैंगडॉक ने सद्भावना यात्रा पर 13 से 18 अक्टूबर 2023 तक मुंबई का दौरा किया। कमांडिंग ऑफिसर ने रियर एडमिरल ए.एन. प्रमोद, एफ.ओ.एम.ए. से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। फ्रांस और भारतीय नौसेना के कर्मियों ने क्रॉस-यात्राओं के माध्यम से पेशेवर आदान-प्रदान किया और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा किया। इस यात्रा ने मुंबई में जहाज के प्रवास के दौरान आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अनौपचारिक बातचीत के लिए एक अवसर प्रदान किया, जिसमें भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ खेल आयोजन शामिल थे। लैंगडॉक, की यात्रा के दौरान ही वाइस एडमिरल इमैनुएल सलार्स, हिंद महासागर में तैनात फ्रांसीसी बलों के कमांडर एलिंडीन के साथ, संयुक्त कार्य बल 150 सी.सी.टी.एफ. 150 के कमांडर कैप्टन यानिक बोस्सु ने भी मुंबई का दौरा किया और वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की। बातचीत आई.एन.-एफ.एन. समुद्री सहयोग को बढ़ाने के साथ ही यूएस नेतृत्व के संयुक्त समुद्री बलों सी.एम.एफ. में भारतीय नौसेना की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित थी। इस यात्रा द्वारा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के नवीनीकृत तथा और मजबूत होने की उम्मीद है जो जिम्मेदारी के अतिव्यापी क्षेत्रों में समान चिंताओं को साझा करते हैं।