17 अक्टूबर 2023 को तटीय आबादी के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक तटीय सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन मुनक्काकाडवु फिशिंग हार्बर, त्रिशूर में एन.ओ.आई.सी. (केरल) समूह द्वारा किया गया। मछुआरों को सुरक्षा एजेंसियों की 'आंखें और कान' के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में केरल के मत्स्य विभाग और तटीय पुलिस ने भी भाग लिया।