Skip to main content

गोवा समुद्री सम्मेलन (जी.एम.सी.)-2023 का समापन

गोवा समुद्री सम्मेलन (जी.एम.सी.) का चौथा संस्करण भारतीय नौसेना द्वारा 29 से 31 अक्टूबर, 2023 तक नेवल वार कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय "हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक मिटिगेटिंग ढांचे में परिवर्तित करना" हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री. नरेंद्र मोदी के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में 'सामंजस्यपूर्ण और सहयोग क्षमताओं और सामर्थ्य' के लिए वर्तमान और आवश्यक अनिवार्यता पर प्रकाश डालता है। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित 12 आई.ओ.आर. देशों के मंत्रियों/नौसेना प्रमुखों/समुद्री बल प्रमुखों की मेजबानी की गई। बातचीत के पहले दिन, मुख्य अतिथि माननीय रक्षा मंत्री श्री. राजनाथ सिंह ने मुख्य भाषण दिया तथा विदेश मामले और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने विशेष भाषण दिया। आपसी विश्वास, सहयोग और विकास के लिए एक आवश्यक शर्त विकसित करने की दिशा में सार्थक बातचीत के लिए एक व्यावहारिक मंच की पेशकश करने पर जी.एम.सी. पहल को बधाई देते हुए, रक्षा मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आई.ओ.आर. के देशों के लिए एक अनिवार्य जिम्मेदारी है कि वे खतरों और चुनौतियों, जो समुद्र में या समुद्र से प्रकट होते हैं, का सफलतापूर्वक मुकाबला करने की दिशा में अपने प्रयासों को समन्वित करें।