Skip to main content

Home Quick Menu

आर. सिटी मॉल में नौसेना बैंड का सार्वजनिक प्रदर्शन

29 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना बैंड ने मुंबई के लोगों के लिए आर-सिटी मॉल में प्रदर्शन किया। एम.ओ. (एम.बी.आई.) द्वारा समन्वित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल कुणाल राजकुमार, सी.एस.ओ. (ओ. पी. एस.) पश्चिमी नौसेना कमान थे, जिसे पुलिस और नगरपालिका अधिकारियों और गैर सरकारी संगठन गो शून्य के आमंत्रित लोगों सहित 500 से अधिक मुंबईवासियों ने देखा। दर्शकों को कई शैलियों की विभिन्न प्रकार की संगीतमय प्रस्तुति सुनाई गई, जिसमें उपयुक्त समापन के रूप में "सारे जहां से अच्छा" का भावपूर्ण संगीत भी शामिल था। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के योगदान के बारे में छोटी छोटी जानकारी और कई दौर की प्रश्नोत्तरी भी शामिल थी। उत्‍साही दर्शकों ने सही उत्‍तर देने के लिए पुरस्‍कार जीते। इसके अलावा, स्वदेशी रूप से निर्मित जहाजों, पनडुब्बियों और हथियारों को प्रदर्शित करने के लिए एक झांकी और सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए थे, जिससे महिला अधिकारियों और नाविकों की भूमिका सहित मेक इन इंडिया और अग्निवीर योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली।