Skip to main content

Home Quick Menu

पश्चिमी नौसेना कमान ने सांसदों, विधायकों, सरकारी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के लिए समुद्र में एक दिन का आयोजन किया

3 नवंबर 2023 को पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा सांसदों, विधायकों, सरकारी अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के लिए समुद्र में एक दिन का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 मीडिया कर्मियों सहित 182 मेहमान पश्चिमी बेड़े के भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों में सवार हुए। समुद्र के इस एक दिन ने अतिथियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की समझ प्रदान की और उन्हें समुद्र में जीवन की कठोरता और चुनौतियों से अवगत कराया। सवार लोगों के लिए एक ऑपरेशनल डेमो आयोजित किया गया, जिसमें विषम खतरे के विरुद्ध रक्षा, मिसाइल हमलों का संचालन, आरएएस और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन जैसे अभ्यास शामिल थे। अतिथियों को जहाजों की यात्रा भी कराई गई।