Skip to main content

भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच समुद्री सुरक्षा बैठक

भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं और तटरक्षक बलों के प्रतिनिधियों के बीच वार्षिक आई.एम.बी.एल. बैठक का 33वां संस्करण 3 नवंबर 2023 को भा.नौ.पो. सुमित्रा पर पाल्क बे में प्वाइंट कैलिमर के पास भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर आयोजित किया गया। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व  कमांडर उत्तर मध्य नौसेना क्षेत्र (एनसीएनए) श्रीलंका की नौसेना के रियर एडमिरल बक्स बनगोडा ने किया, जिसमें उप क्षेत्रीय कमांडर (उत्तरी नौसेना क्षेत्र ) कमोडोर एन रणसिंघे, निदेशक नौसेना इंटेलिजेंस कमोडोर एसजे कुमारा और निदेशक नौसेना ऑपरेशंस कमोडोर एडी वीरासिंघे शामिल थे।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एफ.ओ.टी.एन.ए. रियर एडमिरल रवि कुमार ढींगरा ने किया। तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। इस कार्यक्रम में  उप महानिरीक्षक पी. एन. अनूप, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के रक्षा सलाहकार कैप्टन एम. आनंद और दोनों देशों के अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान दोनों नौसेनाओं और तटरक्षक बलों के प्रतिनिधियों ने अन्य मुद्दों के बीच पाक खाड़ी और मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा, मछुआरों की सुरक्षा, अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा की। मौजूदा संचार नेटवर्क को बढ़ाने के तरीकों और साधनों तथा समय पर कार्रवाई में सहयोग करने के लिए दोनों नौसेनाओं और तटरक्षक बल के बीच सूचना को समय पर साझा करने पर भी चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने ऑपरेशन में आपसी सहयोग के महत्व की पुष्टि की और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिए लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।