Skip to main content

Home Quick Menu

सामुद्रिक विरासत भ्रमण

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई की ऐतिहासिक संरचनाओं / इमारतों और भा.नौ.पो. आंग्रे को कवर करने वाली एक विशिष्ट रूप से क्यूरेटेड समुद्री विरासत के भ्रमण का आयोजन 5 नवंबर 2023 को कॉमकॉस (डब्ल्यू.) द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान कर्मियों और उनके परिवारों के लिए किया गया। भारत के एम.एच.एस. के रिसर्च एसोसिएट्स ने एन.डी. (एम.बी.आई.) के इतिहास के 280 से अधिक वर्षों का संदर्भ प्रदान किया। इसके बाद भा.नौ.पो. वज्रबाहु में टीम कॉमकॉस (डब्ल्यू.) द्वारा आयोजित एक शानदार मिलेट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और ऐतिहासिक नौसेना डॉकयार्ड के कई नए और दिलचस्प लेकिन अज्ञात पहलुओं को जाना।