नौसेना दिवस 2023 समारोह के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना पश्चिमी नौसेना कमान ने 4 नवंबर 2023 को जमशेद भाभा थिएटर, एन.सी.पी.ए. में एक बैंड कॉन्सर्ट सरगम की मेजबानी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय थे। इस प्रदर्शन में विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों पर अपनी प्रतिभा और महारत को प्रदर्शित करने वाले नौसेना के संगीतकारों के साथ संगीत की एक विस्तृत शैली के स्कोर का प्रदर्शन किया गया। रंगमंच पर मौजूद सभी लोगों ने आकर्षक संगीत और शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के पूरा होने पर मुख्य अतिथि के साथ वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान ने कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें मंत्रमुग्ध करने वाले प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।